Welcome to Gujarat Arts And Commerce College
Desktop 3
Desktop 3

Hindi

HomeHindi
Hindi

Department of Hindi

Hindi

Dr. Manoj B. Patel
Principal

बहुभाषी कौशल: सफलता की नई पूंजी

वर्तमान युग में बहुभाषा ज्ञान किसी मूल्यवान पूंजी से कम नहीं है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए, गुजरात आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज का हिंदी विभाग भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों के भाषाई कौशल विकास हेतु पूर्णतः समर्पित है। हिंदी आज केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, अनुवाद, रचनात्मक लेखन और शोध के क्षेत्र में संभावनाओं का एक विशाल द्वार है।

Know More

हमारा दृष्टिकोण और नवाचार:
हमारा विभाग विद्यार्थियों को सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उन्हें संप्रेषण की आधुनिक प्रणालियों और तकनीकी नवाचारों से परिचित कराता है। पाठ्यक्रम को ‘परिणामलक्षी’ बनाने के लिए इसमें अनुवाद, तुलनात्मक साहित्य, मीडिया लेखन, पत्रकारिता और प्रूफ-रीडिंग जैसे कौशल-आधारित विषयों को प्राथमिकता दी गई है।

सह-शैक्षिक गतिविधियाँ:

केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर, विभाग प्रेमचंद जयंती और हिंदी दिवस जैसे अवसरों पर निबंध, वक्तृत्व कला, वाद-विवाद, पीपीटी प्रस्तुति और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करता है। हमारी अनूठी पहल वाचिकम्‘ (वॉल मैगजीन) विद्यार्थियों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करती है तथा ‘विद्यार्थियों के द्वारा विद्यार्थियों के लिए’ हेतु को सार्थक करती है । साथ ही, शैक्षिक रूप से पिछड़ रहे विद्यार्थियों के लिए नियमित ‘रिमेडियल क्लास’ का आयोजन हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी विभाग: परंपरा और आधुनिकता का संगम

करियर के अवसर:  गुजरात आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज का हिंदी विभाग NEP 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों को भाषा और साहित्य के वैज्ञानिक अध्ययन के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल (Skill Development) में दक्ष बना रहा है। मीडिया लेखन, पत्रकारिता, अनुवाद और रचनात्मक लेखन पर विशेषरूप से केंद्रित हिंदी  पाठ्यक्रम इस दिशा में एक महत्तवपूर्ण प्रयास है।

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में एक अध्येता (Scholar) के रूप में उज्ज्वल भविष्य की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए हमारा विभाग एक सशक्त आधार प्रदान करता है।

Hindi

Dr. Gargi Shah
HOD

Notice Board

error: Content is protected !!